फिल्म ‘The Kerala Story’ को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब मेकर्स इसकी सीक्वल ‘The Kerala Story 2’ लेकर आ रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है।
फिल्म में टीवी एक्ट्रेस उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।
टीजर की शुरुआत सुरेखा नायर यानी उल्का गुप्ता से होती है, जो यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस बनना चाहती थी। इसके बाद नेहा संत का परिचय मिलता है, जो मध्यप्रदेश की रहने वाली है और नेशनल गोल्ड जीतना चाहती है। फिर दिव्या पालीवाल का परिचय आता है, जो सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बनना चाहती है और डांस की शौकीन है।
तीनों ही एक्ट्रेस को बुर्का पहने दिखाया गया है। सुरेखा बताती हैं कि सलीम के प्यार में अंधी होकर उन्होंने सब कुछ खो दिया। नेहा कहती हैं कि फैजान से शादी कर उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई। दिव्या बताती हैं कि रशीद के झांसे में आकर उनके सारे सपने चूर-चूर हो गए।
फिर तीनों लड़कियां बताती हैं कि उनके पार्टनर का मकसद 8 करोड़ से ज्यादा गैर शादीशुदा हिंदू लड़कियों को कन्वर्ट करना है।
पहली फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया था और निर्माता थे विपुल शाह।
सीक्वल का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता कामाख्या नारायण सिंह ने किया है जबकि निर्माता फिर से विपुल शाह हैं।
‘The Kerala Story 2’ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

