ISPL सीजन 3 में शामिल हुए सलमान खान, मैदान का राउंड लगाकर फैंस को किया एंटरटेन

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग यानी ISPL सीजन 3 में शिरकत करने सूरत पहुंचे, उनकी मौजूदगी ने इस स्पोर्ट्स इवेंट को फैंस के लिए और भी खास और यादगार बना दिया, स्टेडियम में सलमान खान ने मैदान का पूरा राउंड लगाकर दर्शकों का जोशीले अंदाज में अभिवादन किया और हर तरफ से तालियों और नारों की गूंज सुनाई दी।

इवेंट के दौरान सलमान खान अपने चिर-परिचित शांत और कॉन्फिडेंट अंदाज में नजर आए, उन्होंने फैंस की ओर हाथ हिलाया, पास जाकर बातचीत की, बच्चों और क्रिकेट प्रेमियों से मुलाकात की और टेनिस बॉल्स पर साइन कर फैंस को खास तोहफा दिया, सलमान को इतने करीब देखकर स्टेडियम में मौजूद कई फैंस भावुक हो उठे और माहौल पूरी तरह से सेलिब्रेशन में बदल गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, हाल ही में फिल्म का लेटेस्ट गाना मातृभूमि रिलीज हुआ है जिसे फैंस से जबरदस्त प्यार मिल रहा है और सोशल मीडिया पर यह तेजी से ट्रेंड कर रहा है, इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है और इसके निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं, जबकि फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *