बीच सड़क सालों ने की जीजा की धुनाई, पत्नी को छोड़कर साली के साथ भाग गया था, लौटने पर ससुरालियों ने ऐसे किया स्वागत, देखें वीडियो

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब बीच सड़क पर साले और बहनोई के बीच दे दनादन मारपीट शुरू हो गई, सरेआम रिश्तेदारों को लड़ता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह वायरल वीडियो भांडेर रेस्ट हाउस के सामने बाजार क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां अचानक शुरू हुई मारपीट ने राहगीरों को चौंका दिया, कुछ लोग बीच-बचाव के लिए आगे आए तो कुछ तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते नजर आए, पूरे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के मुताबिक इमरान नाम का युवक कई महीनों बाद वापस अपने घर लौटा था, जैसे ही उसकी ससुराल पक्ष को उसके लौटने की खबर मिली वैसे ही पुराना गुस्सा फूट पड़ा और उसकी पहली पत्नी तथा उसके भाईयों ने उसे घेरकर बीच सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि इमरान पहले अपनी पहली पत्नी के साथ रह रहा था लेकिन अप्रैल 2025 में वह अपनी साली को लेकर घर से भाग गया था, इस घटना के बाद परिवार में भारी तनाव पैदा हो गया था और कई महीनों तक वह वापस नहीं लौटा।
अब जब वह अचानक लौटकर सामने आया तो पहली पत्नी और उसके साले आग-बबूला हो गए और गुस्से में जमकर उसकी धुनाई कर दी, इसी दौरान इमरान की दूसरी पत्नी बीच-बचाव के लिए पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया।
सरेआम हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर बीच सड़क पर इतना बड़ा हंगामा कैसे हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *