बड़ी खबरः IFS अधिकारी विपिन पटेल ने दिया इस्तीफा, निजी कारणों का हवाला देकर सौंपा त्यागपत्र

भोपाल। मध्यप्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारतीय वन सेवा के 2013 बैच के अधिकारी विपिन पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विपिन पटेल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना त्यागपत्र पीसीसीएफ और हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स को सौंप दिया है और 4 फरवरी 2026 से सेवा छोड़ने की इच्छा जताई है।

वर्तमान में वे जबलपुर प्लानिंग में डीएफओ पद पर पदस्थ थे और इससे पहले रीवा, दमोह, सतना और अनूपपुर जैसे जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

अचानक आए इस इस्तीफे से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है और अब सबकी नजरें सरकार के अगले कदम और इस्तीफे पर होने वाली औपचारिक कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *