बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी इन दिनों सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों को एक्ट्रेस नूपुर सेनन की शादी में साथ देखा गया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके डेटिंग रूमर्स तेज हो गए। अब इन चर्चाओं पर तलविंदर सिंह सिद्धू ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है।
एक इंटरव्यू में तलविंदर ने दिशा के साथ रिश्ते को लेकर कहा कि वे शादी से ठीक पहले एक-दूसरे को जानने लगे थे और अचानक मिला इतना अटेंशन उनके लिए पूरी तरह अनएक्सपेक्टेड था। उन्होंने कहा कि वे दबाव या अफवाहों के आगे झुकना नहीं चाहते और अभी खुद को और एक-दूसरे को समझने की प्रक्रिया में हैं। तलविंदर ने यह भी साफ किया कि वे बेवजह फैलाई जा रही अफवाहों को अफवाहें ही रहने देना चाहते हैं और निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा कुछ कहना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि उन्हें हर दिन प्यार महसूस होता है और वे आज भी प्यार में यकीन रखते हैं।
दरअसल नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी की रस्मों के दौरान दिशा पटानी और तलविंदर सिंह सिद्धू को एक साथ समय बिताते देखा गया था। इसके बाद दोनों को लोलापालूजा इंडिया 2026 में लाइव ऑडियंस के सामने हाथ में हाथ डाले चलते देखा गया, जिसने इन अफवाहों को और हवा दे दी। इन पलों के सामने आने के बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं और अब तलविंदर के बयान ने इन रूमर्स पर नई बहस छेड़ दी है।

