ग्वालियर में हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ा गया, गौवंश की आशंका पर गौ सेवकों का हंगामा

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देर रात उस वक्त हंगामा मच गया जब गौ सेवकों ने हड्डियों से भरा एक ट्रक पकड़ लिया और गौवंश की हड्डियां होने की आशंका जताते हुए जमकर विरोध किया।

यह घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी रोड की है, जहां सोमवार रात करीब साढ़े बारह बजे सेवा नगर से शिवपुरी की ओर जा रहे ट्रक को रोका गया। ट्रक में बड़ी मात्रा में हड्डियां भरी होने की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ जुट गई और गौ सेवकों ने नारेबाजी करते हुए ट्रक में तोड़फोड़ कर दी।

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को संभाला। पुलिस ने ट्रक और उसमें सवार चार लोगों को हिरासत में लिया और अवैध परिवहन की आशंका के चलते हड्डियों को जांच के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रक में भरी हड्डियां किस जानवर की हैं, चालक से पूछताछ की जा रही है और सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

घटना के बाद इलाके में कुछ देर तनाव का माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में रही। फरियादी की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *