सुपारी देकर करवाई थी वकील की हत्या 3 आरोपी गिरफ्तार पुलिस का शॉर्ट एनकाउंटर एक आरोपी के पैर में लगी गोली

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में हुए सनसनीखेज वकील हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है करेरा में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है कार्रवाई के दौरान शॉर्ट एनकाउंटर भी हुआ जिसमें एक आरोपी पपेंद्र रावत के पैर में गोली लगी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया आरोपी कमलेश शर्मा, सुनील शर्मा और नीरज शर्मा ने मिलकर वकील की हत्या की सुपारी दी थी सुपारी किलर के तौर पर गोलू रावत, पपेंद्र रावत और जहीर को लगाया गया था जिन्हें अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना एक दिन पहले की है जब अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना अपने घर से कोर्ट के लिए निकले थे जैसे ही वे न्यायालय परिसर के पास पहुंचे तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं गोलियां लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई जबकि हमलावर बाइक से फरार हो गया था।

फिलहाल पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *