रेलवे पटरी किनारे पेड़ पर लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, नाबालिग संबंध के मामले में जेल जा चुका था युवक

शिवपुरी। शिवपुरी जिला के कोलारस थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब रेलवे पटरी के पास एक पेड़ से युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मृतकों की पहचान जितेंद्र धाकड़ और सोनम आदिवासी के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि सोनम नाबालिग थी, जिसके चलते पहले इस संबंध को लेकर जितेंद्र को जेल भी जाना पड़ा था। वह हाल ही में सजा काटकर बाहर आया था। सोनम इन दिनों कोलारस के पास गुगवारा में अपने नाना के घर रह रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि जेल से रिहाई के बाद ऐसी कौन सी परिस्थितियां बनीं, जिन्होंने दोनों को यह कदम उठाने पर मजबूर किया। साथ ही यह भी पड़ताल की जा रही है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और कारण छिपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *