बागली। देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के ग्राम मोहाई जागीर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां गारबाड़ी नाले के पास खेल रहे तीन बच्चों में से 3 साल का मासूम अयनांश अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर नाले में बह गया। हादसे के बाद से मासूम का करीब 15 घंटे से कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
जानकारी के मुताबिक, तीन बच्चे नाले के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान ऊपरी इलाके से अचानक पानी का बहाव बढ़ गया और नाला उफान पर आ गया। इसी तेज बहाव की चपेट में अयनांश आ गया और पानी में बह गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। SDRF की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर रात अंधेरा होने के कारण सर्चिंग में परेशानी आई और अभियान रोकना पड़ा।
सुबह होते ही SDRF और पुलिस की संयुक्त टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। नाले के बहाव वाले क्षेत्र के साथ आसपास की झाड़ियों और संभावित स्थानों पर मासूम की तलाश की जा रही है।
15 घंटे से मासूम का इंतजार कर रहे परिजनों की उम्मीदें SDRF के रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हैं।

