खरगोन में डिजिटल नेटवर्क से धर्मांतरण का मामला उजागर… खेत में बने घर पर पुलिस की दबिश, चार गिरफ्तार

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां डिजिटल नेटवर्क के जरिए कथित धर्मांतरण की गतिविधियों का खुलासा हुआ है, बताया जा रहा है कि गांव बमनाला में खेत के बीच बने एक मकान में प्रार्थना सभा के नाम पर लोगों को इकट्ठा किया जा रहा था, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से बाइबिल, ईसाई साहित्य की किताबें, लैपटॉप, प्रोजेक्टर और साउंड सिस्टम समेत अन्य सामग्री जब्त की गई, शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन उपकरणों के माध्यम से लोगों को एकत्र कर धार्मिक प्रचार-प्रसार किया जा रहा था।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस स्थान पर लंबे समय से ऐसी गतिविधियां चल रही थीं, जहां आदिवासी क्षेत्र के लोगों को प्रार्थना के लिए बुलाया जाता था और बीमारी ठीक होने जैसे दावे कर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता था, साथ ही पारंपरिक रीति-रिवाज छोड़ने के लिए भी कहा जाता था।

पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया, वहीं तलाशी के दौरान कुछ गोपनीय दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच जारी है और पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *