भोपाल, 30 मई 2026: मानसरोवर समूह के संस्थापक, जाने-माने शिक्षाविद ब्रह्मलीन श्री कमलाकांत तिवारी जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सीहोर स्थित एमजीयू हॉस्पिटल और हिनोतिया आलम स्थित एमडीसी हॉस्पिटल में किया गया। एमजीयू हॉस्पिटल ब्लड बैंक के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में करीब एक हजार लोगों ने ब्लड डोनेट किया।

मानसरोवर डेंटल कॉलेज प्रांगण स्थित एमडीसी हॉस्पिटल में मुख्य अतिथि हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा जी के कर कमलों द्वारा, मानसरोवर समूह की चांसलर श्रीमती मंजुला तिवारी और चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव तिवारी की उपस्थिति में शिविर का शुभारंभ किया गया।
चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव तिवारी ने बताया कि रक्तदान शिविर से प्राप्त रक्त थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों को निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। शिविर में करीब एक हजार लोगों के माध्यम से सुरक्षित रक्त लिया गया है। सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है, इसलिए रक्तदान के पूर्व सभी तरह की जांचों के बाद ही रक्त लिया गया, जिससे कि स्वच्छ और सुरक्षित रक्त मरीजों को उपलब्ध कराया जा सके।”

पिछले वर्ष भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था जिसके माध्यम से करीब 500 जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई गई थी।
शिविर में मानसरोवर मेडिकल कॉलेज, एमजीयू हॉस्पिटल, एमजीयू हॉस्पिटल, मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी, मानसरोवर डेंटल कॉलेज, मानसरोवर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, फैकल्टी ऑफ आयुर्वेदा, मानसरोवर नर्सिंग कॉलेज, मानसरोवर पब्लिक स्कूल सहित मानसरोवर समूह के विभिन्न संस्थानों की टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


