इंदौर। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ सामने आया है, जहां उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग की अदालत से जमानत मिल गई है, इस फैसले ने मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।
दरअसल, शिलांग पुलिस ने सोनम को अपने ही पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन गिरफ्तारी के दौरान पुलिस द्वारा स्पष्ट कारण नहीं बताए जाने को कोर्ट में बड़ा आधार बनाया गया, इसी तकनीकी पहलू के चलते अदालत ने सोनम को राहत दे दी।
जमानत मिलने के बाद पीड़ित पक्ष की नाराजगी भी सामने आई है, राजा रघुवंशी के परिवार ने शिलांग पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है और उन्होंने सोनम के साथ मिलीभगत का आरोप भी लगाया है।
अब इस फैसले के बाद मामले में नई बहस शुरू हो गई है और आगे की सुनवाई में यह देखना अहम होगा कि जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और सच्चाई आखिर सामने कैसे आती है।

