लखनऊ. संसद में महिला आरक्षण बिल पास न होने के बाद सियासत पूरी तरह गरमा गई है और पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं, इसी बीच डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध में वोट देकर साफ कर दिया है कि वे महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में आरक्षण नहीं देना चाहते, उन्होंने आरोप लगाया कि ये पार्टियां आज भी पुरुषवादी सोच से बाहर नहीं निकल पाई हैं और देश के विकास में महिलाओं की बराबर भागीदारी से कतराती हैं, वहीं मौर्य ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी महिला आरक्षण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसे हर हाल में लागू करके रहेगी, उन्होंने यह भी कहा कि नारी शक्ति का आक्रोश आने वाले चुनावों में कांग्रेस और सपा दोनों को भारी पड़ने वाला है, साथ ही उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा कि 2027 के यूपी चुनाव में सपा साफ हो जाएगी और 2029 में कांग्रेस हाफ रह जाएगी, मौर्य ने विपक्ष के सपनों पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि ये सिर्फ मुंगेरीलाल के हसीन सपने हैं जो कभी पूरे नहीं होंगे।

