उज्जैन पहुंचे मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी! बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल, मंदिर समिति ने किया स्वागत

 उज्जैन। प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी आज उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने तड़के भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। भस्म आरती के दौरान हंसराज रघुवंशी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

दर्शन के दौरान हंसराज रघुवंशी काफी प्रसन्न नजर आए। वहीं मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच भी उन्हें देखने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

भस्म आरती और दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने हंसराज रघुवंशी का स्वागत और सत्कार किया। मंदिर समिति की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया।

हंसराज रघुवंशी धार्मिक और आध्यात्मिक गीतों के लिए खास तौर पर लोकप्रिय हैं और उनके भजनों को देशभर में काफी पसंद किया जाता है।

उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिव्य आरती में शामिल होने के लिए देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। इसी कड़ी में हंसराज रघुवंशी ने भी बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *