लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक ली। इस बैठक में 35 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई और दो प्रस्तावों को स्थगित कर दिया गया। बैठक में किसानों, ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।
बैठक में गेहूं की खरीद, बिजली उत्पादन और सोलर प्रोजेक्ट को लेकर बड़े निर्णय लिए गए। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया। सरकार ने गेहूं की MSP में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की। खरीदी 30 मार्च से शुरू होकर 15 जून तक चलेगी। 8 क्रय एजेंसियों के 6500 गेहूं क्रय केंद्रों के माध्यम से यह खरीदी होगी। FCI, यूपी मंडी परिषद, PCF, PCU, UPSS, नैफेड और एनसीसीएफ भी इसमें शामिल होंगे।
गोरखपुर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए चिलुआताल में 20 मेगावॉट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाया जाएगा।
कैबिनेट ने निम्नलिखित प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी दी-
नवयुग पालिका योजना को मंजूरी मिली।
58 जिला मुख्यालयों में योजना लागू होगी।
नगर पालिकाओं को स्मार्ट बनाने का निर्णय लिया गया।
पछवारा कोल माइन के लिए धनराशि मंजूर की गई।
माइन के विकास के लिए 2242.90 करोड़ रुपये मंजूर।
घाटमपुर पॉवर प्लांट के लिए माइन की मंजूरी।
गोरखपुर को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।
चिलुआताल में फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगेगा।
20 मेगावॉट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा।
कोल इंडिया लिमिटेड प्लांट स्थापित करेगी।
यूपी निजी बिजनेस पार्क विकास योजना को मंजूरी।
निवेशकों को सरकार भूमि निशुल्क देगी।
45 वर्ष में भूमि की कीमत वसूल की जाएगी।
योजना से निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा।
इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक सेंटर बनाए जाएंगे।
संभल में स्थापना हेतु प्रस्ताव को मंजूरी।
चौबीस कोसी मार्ग को पक्का किया जाएगा।
PPE मॉडल पर हेरिटेज बिल्डिंग डेवलप करेंगे।
इंटरनेशनल एग्जीबिशन कन्वेंशन सेंटर का निर्माण।
लखनऊ में निर्माण के लिए 1435 करोड़ रुपये मंजूर।
दुबग्गा चौराहे पर 4 लेन फ्लाईओवर का निर्माण होगा।

