BIG BREAKING: मध्यप्रदेश में 492 एल्डरमैन की नियुक्ति, 123 नगर परिषदों में 4-4 सदस्यों को मिली जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश, सियासी हलचल तेज

भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति कर दी गई है, जहां शासन ने नगर परिषदों में चार-चार सदस्यों को मनोनीत करते हुए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है, इसे लेकर सियासी हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

123 नगर परिषद में लागू हुआ फैसला
प्रदेश की कुल 123 नगर परिषदों में यह नियुक्तियां की गई हैं, जिसमें हर परिषद में 4-4 एल्डरमैन शामिल किए गए हैं, इस संबंध में नगरीय विकास और आवास विभाग ने आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है।

कुल 492 एल्डरमैन की नियुक्ति
इस फैसले के तहत पूरे प्रदेश में कुल 492 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं, जो अब नगर परिषदों में शासन के प्रतिनिधि के तौर पर काम करेंगे और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी भी करेंगे।

राजनीतिक समीकरण भी हुए मजबूत
माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को स्थानीय निकायों में जिम्मेदारी देकर संगठनात्मक पकड़ को और मजबूत करने की कोशिश की है, वहीं मुख्यमंत्री की ओर से सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *