असम में CM योगी का बड़ा बयान— ‘UP में अब कोई माफिया नहीं’, घुसपैठ और जमीन कब्जे पर NDA ही लगाएगी रोक

लखनऊ। असम दौरे पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने बारपेटा में जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया और कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कोई माफिया नहीं बचा है और राज्य तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

जनसभा के दौरान उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की तारीफ करते हुए लोगों से आगामी चुनाव में उनके पक्ष में वोट देने की अपील की।

सीएम योगी ने कहा कि असम के लोगों की जमीन पर कब्जा और घुसपैठ जैसी समस्याओं पर सिर्फ एनडीए सरकार ही प्रभावी रोक लगा सकती है और डबल इंजन की सरकार ही विकास और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित कर रही है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एनडीए सरकार भारत की संस्कृति, परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाने के साथ-साथ सुशासन के लक्ष्य को भी हासिल कर रही है और बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचा रही है।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने असम में अराजकता, दंगे और घुसपैठ को बढ़ावा दिया, जबकि एनडीए सरकार राज्य के विकास और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *