99 गलती के बाद रुक जाना, वरना… पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का विवादित बयान, VIDEO वायरल

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से बीजेपी के पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का एक विवादित बयान सामने आया है। रविवार को करेरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक ने अपने संबोधन में कृष्णवंशियों का जिक्र करते हुए 99 गलतियों के बाद रुक जाने की चेतावनी दी।

‘99 के बाद डेटिंग-पेंटिंग कर देंगे’

कार्यक्रम में प्रीतम लोधी ने आक्रामक अंदाज में भगवान कृष्ण और शिशुपाल के प्रसंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान कृष्ण ने शिशुपाल की 100 गलतियां माफ करने के बाद उसका अंत किया था, उसी तरह 99 गलतियों के बाद रुक जाना, वरना हम भी आपकी डेटिंग-पेंटिंग कर देंगे।

विधायक के इस बयान को लेकर अब राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

‘मोदी ब्रह्मांड हैं, लेकिन हम लोधी हैं’

प्रीतम लोधी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी तो ब्रह्मांड हैं और वे बहुत सी गालियां भी चुपचाप सह लेते हैं, लेकिन हम लोधी हैं। उन्होंने दोहराया कि 99 की गिनती पूरी होने के बाद परिणाम बेहतर दिया जाएगा।

विधायक के इस बयान को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उनके इस बयान का संदर्भ क्या था और उन्होंने किन लोगों को चेतावनी दी थी। फिलहाल, वायरल वीडियो के बाद प्रीतम लोधी के इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *