प्यार का खौफनाक अंत— 11 साल पुरानी लव मैरिज में पत्नी ने की पति की हत्या, बोली ‘जिससे मोहब्बत की उसी ने जिंदगी नरक बना दी’

गाजियाबाद। जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति की गला दबाकर हत्या कर दी और 11 साल पुरानी लव मैरिज का दर्दनाक अंत हो गया।

शंकर विहार कॉलोनी में रहने वाली सोनिया उर्फ सोनी ने घरेलू विवाद के चलते अपने पति बिजेंद्र को डंडे के सहारे गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया, घटना के बाद मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, जिसके बाद उन्होंने प्रेम विवाह किया था, शादी के लिए महिला ने धर्म परिवर्तन भी किया था और पिछले 11 साल से दोनों साथ रह रहे थे।

घटना के बाद महिला ने पुलिस के सामने दावा किया कि वह लंबे समय से मारपीट और प्रताड़ना से परेशान थी, वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला शराब की लत में थी और उसी ने यह खौफनाक कदम उठाया।

इस घटना में सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि दंपति के दो छोटे बच्चे, जिनकी उम्र 6 और 9 साल है, अब मां के जेल जाने और पिता की मौत के बाद बेसहारा हो गए हैं, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *