बारिश और ओलावृष्टि से तबाह फसलें, किसानों के लिए राहत की मांग तेज

भोपाल। मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और चने की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे अन्नदाता आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

इसी बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर प्रभावित किसानों के लिए तत्काल राहत की मांग की है।

अपने पत्र में उमंग सिंघार ने कहा कि कई जिलों में फसल को भारी नुकसान हुआ है और समर्थन मूल्य पर खरीदी में देरी से किसानों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

उन्होंने सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए, साथ ही गुणवत्ता मानकों में राहत देकर उनकी उपज की खरीदी सुनिश्चित की जाए।

नेता प्रतिपक्ष ने साफ कहा कि मौजूदा हालात में किसानों को त्वरित राहत देना बेहद जरूरी है, ताकि उन्हें इस संकट से बाहर निकाला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *