एमपी में LPG की कोई कमी नहीं, सरप्लस स्टॉक मौजूद, तेल कंपनियों ने दी बड़ी जानकारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में एलपीजी की कमी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच तेल कंपनियों ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में गैस की कोई कमी नहीं है, बल्कि पर्याप्त से ज्यादा स्टॉक मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सीजीएम अजय श्रीवास्तव ने बताया कि एलपीजी, पेट्रोल और डीजल तीनों की उपलब्धता पर्याप्त है और किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि जरूरत के हिसाब से ही सिलेंडर लें और गैस बुकिंग के लिए डिजिटल माध्यम जैसे एसएमएस, आईवीआर और मिस्ड कॉल का ज्यादा इस्तेमाल करें, ताकि सप्लाई व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

अजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में रोजाना करीब 2.5 लाख सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है और 95 प्रतिशत बुकिंग अब डिजिटल माध्यम से हो रही है, जिससे पारदर्शिता बनी हुई है और कालाबाजारी पर रोक लगाने में मदद मिल रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में 1552 डिस्ट्रीब्यूटर, 13 बॉटलिंग प्लांट और 7147 पेट्रोल पंप के जरिए सप्लाई नेटवर्क मजबूत किया गया है, साथ ही 17 लोकेशंस से पूरे राज्य में ईंधन की सप्लाई की जा रही है।

तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया कि एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और जरूरत के मुताबिक पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, ऐसे में उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *