भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में पार्टी का ध्वज फहराया गया और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर वर्चुअली 14 जिला कार्यालयों का भूमिपूजन और 3 जिला कार्यालयों का शुभारंभ भी किया गया, जिससे संगठन के विस्तार को नई गति देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बीजेपी सिर्फ सत्ता की पार्टी नहीं बल्कि विचार और कार्यकर्ताओं का संगठन है, और सभी को संकल्प लेना चाहिए कि व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर पार्टी और विचारधारा को मजबूत करें।
वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी की यात्रा सेवा और समर्पण की यात्रा है और हमारी राजनीति का मुख्य उद्देश्य समाज के आखिरी व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।
उन्होंने पार्टी की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में योगदान और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि आज देश मजबूत नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रहा है और हर कार्यकर्ता इस बदलाव का हिस्सा है।
सीएम ने किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने गेहूं के दाम बढ़ाए हैं और तय समय पर खरीदी होगी, साथ ही प्राथमिकता छोटे किसानों को दी जाएगी ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

