UP में 21 IAS अफसरों की तैनाती, कई जिलों में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में मिली जिम्मेदारी

लखनऊ.उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है, जहां 2025 बैच के 21 आईएएस अधिकारियों को जिलों में तैनाती देते हुए ट्रेनिंग के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक शक्ति दुबे को मुरादाबाद, कोमल पुनिया को इटावा, आदित्य विक्रम अग्रवाल को अयोध्या, मयंक त्रिपाठी को कुशीनगर और हेमंत को आगरा में तैनात किया गया है।

इसके अलावा संस्कृति द्विवेदी हरदोई, रिया सैनी वाराणसी, शिवास सुभाष जगाड़े बलरामपुर, शिवम सिंह प्रयागराज, सलोनी गौतम मथुरा और सिद्धार्थ सिंह आजमगढ़ में नियुक्त किए गए हैं।

वहीं श्वेता को लखनऊ, रेखा सियाक को बांदा, आयुष जायसवाल को अलीगढ़, अपूर्वा सिंह को बस्ती, आयुष सैनी को झांसी, मुकुल खंडेवाल को गोरखपुर में जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही संदीप को कानपुर, रामभोश को सहारनपुर, विद्यांशु शेखर झा को बाराबंकी और थनीगैयारासन टी को अंबेडकरनगर में तैनात किया गया है।

इन सभी अधिकारियों को जमीनी स्तर पर प्रशासनिक अनुभव देने के लिए जिलों में भेजा गया है, ताकि वे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली को करीब से समझ सकें और भविष्य में बेहतर तरीके से जिम्मेदारियां निभा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *