बोरवेल में फंसे मासूम भागीरथ को बचाने की जंग जारी, हर पल बढ़ रही बेचैनी

उज्जैन (बड़नगर) मध्यप्रदेश में बोरवेल में गिरे 3 साल के मासूम भागीरथ को बचाने के लिए बीती रात से ही लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन जैसे-जैसे समय गुजर रहा है, परिवार की चिंता और उम्मीद दोनों बढ़ती जा रही हैं।

मासूम के पिता भी मौके पर पहुंच चुके हैं और बेटे को इस हालत में देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल है, जिस घर में कुछ समय पहले तक शादी की खुशियां थीं, वहां अब सन्नाटा और दहशत का माहौल है।

प्रशासन की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ बचाव कार्य में जुटी हुई हैं, लेकिन तकनीकी चुनौतियों के कारण अब तक सफलता नहीं मिल पाई है, फिर भी रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

बताया जा रहा है कि पिछले 12 घंटे से ज्यादा समय से कलेक्टर Roshan Kumar Singh और पुलिस अधीक्षक Pradeep Sharma समेत अन्य अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और खुद रेस्क्यू की कमान संभाले हुए हैं।

मौके पर हर पल हलचल तेज है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है, पूरा गांव और परिवार एक ही दुआ कर रहा है कि किसी तरह मासूम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाए और यह संकट टल जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *