जब छात्रों ने दूरबीन से देखा ब्रह्मांड, सिंगरौली में अनोखी खगोल विज्ञान कार्यशाला

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एक अनोखी पहल देखने को मिली, जहां शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न में आयोजित ब्रह्मांड दर्शन एवं खगोल विज्ञान कार्यशाला में छात्रों ने टेलिस्कोप के जरिए आसमान के तारों का अद्भुत नजारा देखा।

इस खास कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दूरबीन के माध्यम से ब्रह्मांड को करीब से देखने का मौका मिला, जिसने उनके भीतर विज्ञान के प्रति नई जिज्ञासा और उत्साह भर दिया।

यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में एक नई और क्रांतिकारी पहल माना जा रहा है, क्योंकि सिंगरौली के इतिहास में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां आधुनिक विज्ञान को सीधे छात्रों से जोड़ा गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रिसर्च की भावना को मजबूत करना है, ताकि वे भविष्य में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

इस दौरान कार्यक्रम में Radha Singh, Ramnivas Shah, Rajendra Meshram, कलेक्टर Gaurav Banal समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यशाला में शामिल छात्रों ने इस पहल की जमकर सराहना की और इसे अपने जीवन का यादगार अनुभव बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *