कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- बंगाल में मेरे ऊपर 38 फर्जी केस, UCC MP में लागू होना चाहिए

रतलाम। मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री Kailash Vijayvargiya ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में उनके खिलाफ 38 फर्जी केस दर्ज हैं और कई मामलों में गिरफ्तारी वारंट भी जारी है, ऐसे में अगर वे वहां जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है, इसलिए पार्टी ने भी उन्हें वहां जाने से मना किया है।

रतलाम दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू होना चाहिए और इस दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है, मुख्यमंत्री द्वारा इसकी घोषणा भी की जा चुकी है और जल्द ही इस पर बिल लाया जाएगा।

पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हालात पर टिप्पणी करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वहां हालात ऐसे रहे कि अगर बजरंगबली की कृपा नहीं होती तो आज उनकी तस्वीर पर भी माला चढ़ी होती, उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर भी निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए।

इंदौर में चल रहे वंदे मातरम विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भारत माता की वंदना में किसी भी धर्म को बाधा नहीं बनना चाहिए और वंदे मातरम गाने से इनकार करने वालों की देशभक्ति पर सवाल खड़े होते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का दावा भी किया और कहा कि आने वाले समय में वहां राजनीतिक तस्वीर बदल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *