दंगल में बवाल, रेफरी के फैसले पर भड़के पहलवान, समर्थकों में चली लात-घूंसे

दतिया। मध्यप्रदेश के इंदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम पचोखरा में आयोजित दंगल उस समय हंगामे में बदल गया जब मुकाबले के बाद विजेता घोषित करने को लेकर पहलवान और रेफरी के बीच विवाद शुरू हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही रेफरी ने विजेता का ऐलान किया, एक पक्ष इस फैसले से नाराज हो गया और आपत्ति जताने लगा, देखते ही देखते बहस बढ़ती गई और मामला गरमा गया।

कुछ ही पलों में यह कहासुनी मारपीट में बदल गई और पहलवानों के समर्थक भी मैदान में कूद पड़े, जिसके बाद वहां जमकर लात-घूंसे चले और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर भगदड़ जैसी हालत बन गई और दंगल का पूरा माहौल खराब हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया और किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई।

फिलहाल इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन इस घटना ने दंगल के आयोजन पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *