6 साल बाद महिला आयोग में नियुक्ति… रेखा यादव बनीं अध्यक्ष, सरकार का बड़ा फैसला

 भोपाल। मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राज्य महिला आयोग में नियुक्ति हो गई है, जहां रेखा यादव को अध्यक्ष बनाया गया है और इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, वहीं साधना स्थापक को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है, दोनों की नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है, खास बात यह है कि करीब 6 साल बाद महिला आयोग में अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति हुई है, जिससे अब आयोग के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है, प्रदेश में इससे पहले भी निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरण में लगातार नियुक्तियां की जा रही हैं और अब तक करीब 29 पदों पर नियुक्ति हो चुकी है, जबकि बाकी खाली पदों पर भी जल्द नियुक्तियां होने की संभावना जताई जा रही है, ऐसे में महिला आयोग में नई टीम की एंट्री को अहम कदम माना जा रहा है, जो महिलाओं से जुड़े मुद्दों और शिकायतों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *