भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी Bhopal से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक IAS कोचिंग इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर का अपहरण कर उन्हें बंधक बनाया गया और धमकी देकर 2 करोड़ रुपए ट्रांसफर करा लिए गए।
हैरानी की बात ये है कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि उनका ही पूर्व छात्र निकला, जो भेल के एक रिटायर्ड अफसर का बेटा बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने डायरेक्टर शुभ्रा रंजन को भोपाल में नया सेंटर खोलने का झांसा देकर दिल्ली से बुलाया।
जैसे ही वह भोपाल पहुंचीं, आरोपी ने उन्हें एक फ्लैट में बंधक बना लिया और डर-धमकी देकर उनके खाते से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करा लिए।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूरे मामले में खुलासा हुआ है कि आरोपी प्रियंक शर्मा ने बेहद सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया, जिससे शहर में हड़कंप मच गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि कहीं इस साजिश में और लोग तो शामिल नहीं हैं।

