छत्तीसगढ़ के बस्तर में मंगलवार को मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें देश के कई बड़े नेता और चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में हुई इस अहम बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शामिल हुए।
इस बार बैठक की मेजबानी छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है। बस्तर में आयोजित इस हाई लेवल मीटिंग में सदस्य राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और आपसी मुद्दों का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालना बताया गया।
बैठक में राज्यों के बीच विकास, प्रशासनिक समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इसमें राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने और साझा समस्याओं के समाधान पर फोकस किया गया।
बस्तर में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई थी। पूरे क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर नजर आईं।

