ट्विशा शर्मा केस में बड़ा एक्शन! आरोपी समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस, SIT मांगेगी 7 दिन की रिमांड

भोपाल। भोपाल की बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। मामले की जांच कर रही SIT लगातार कार्रवाई कर रही है और अब मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

जानकारी के मुताबिक विशेष जांच टीम के प्रमुख और एसीपी रजनीश कश्यप शनिवार को कटारा हिल्स थाने पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी समर्थ सिंह को भोपाल जिला अदालत में पेश करेगी और उससे गहन पूछताछ के लिए 7 दिनों की पुलिस रिमांड मांगेगी।

बताया जा रहा है कि समर्थ सिंह को शुक्रवार शाम जबलपुर जिला अदालत से गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल आरोपी भोपाल के कटारा हिल्स थाने में मौजूद है और पुलिस उससे जुड़े दस्तावेजी काम पूरे करने में जुटी हुई है।

पुलिस आरोपी को मेडिकल जांच के लिए भोपाल के JP Hospital ले जाएगी। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इसी बीच मामले से जुड़ी एक और बड़ी तस्वीर सामने आई है। हाईकोर्ट के नोटिस की तामीली के लिए पुलिस की टीम गिरीबाला सिंह के घर पहुंची थी, जहां उस मकान की छत की तस्वीर भी सामने आई, जहां ट्विशा शर्मा ने कथित तौर पर फांसी लगाई थी।

अब पुलिस इस पूरे मामले की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी हुई है। SIT डिजिटल साक्ष्य, घटनास्थल और परिवार से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस हाई प्रोफाइल केस की सच्चाई सामने लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *