भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने प्रसिद्ध उर्दू शायर और पद्मश्री सम्मानित Bashir Badr के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बशीर बद्र सिर्फ एक शायर नहीं थे, बल्कि अपनी लेखनी से लोगों के दिलों को जोड़ने वाले संवेदनशील व्यक्तित्व थे। उनकी शायरी ने लोगों को अपनत्व, इंसानियत और संवेदनाओं के साथ जीवन जीने का संदेश दिया।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बशीर बद्र की रचनाओं ने जिंदगी को आसान बनाने के कई सूत्र दिए। उनकी ग़ज़लें और नज़्में आम आदमी की भावनाओं को बेहद करीब से छूती थीं और यही वजह थी कि देशभर में उन्हें अपार सम्मान और प्यार मिला।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
बशीर बद्र अपनी बेहतरीन ग़ज़लों और अनोखी शायरी के लिए पूरी दुनिया में पहचाने जाते थे। उनके निधन से साहित्य और शायरी की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है।

