बीजेपी की नई टीम का ऐलान, MP के 6 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बीएल संतोष को संगठन महासचिव और स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

मध्य प्रदेश के 6 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

बीजेपी की नई टीम में मध्य प्रदेश के छह नेताओं को भी जगह मिली है। पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।

कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।

वहीं आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। जबकि बंसीलाल गुर्जर को बीजेपी किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

बीजेपी की नई टीम में मध्य प्रदेश के इन छह नेताओं को मिली जिम्मेदारियों को राज्य की राजनीति के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम अब संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए किस तरह काम करती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *