‘ईश्वर में भरोसा रखिए और अपने कर्म से प्रेम करिए’, प्रेमानंद जी महाराज से मिले विराट–अनुष्का, नम आंखों से साझा की मन की बात

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे, जहां दोनों ने केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस खास मुलाकात का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद जी महाराज के सामने साष्टांग प्रणाम करते और श्रद्धा भाव से बैठे नजर आ रहे हैं।

प्रेमानंद जी महाराज ने दोनों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि अपने कार्यक्षेत्र से प्रेम करें और ईश्वर में अटूट विश्वास रखें। विराट और अनुष्का सादगी भरे अंदाज में महाराज जी की बातें ध्यान से सुनते दिखे। इस दौरान अनुष्का शर्मा की आंखें नम नजर आईं, उनके गले में तुलसी की माला थी और चेहरे पर भावुकता साफ झलक रही थी।

महाराज जी की बातों से अभिभूत अनुष्का शर्मा ने मुस्कुराते हुए कहा कि आप हमारे हैं महाराज जी और हम आपके हैं, जिस पर प्रेमानंद जी महाराज ने उत्तर दिया कि हम सभी ईश्वर के हैं। इसके बाद विराट और अनुष्का ने श्रद्धा के साथ आशीर्वाद लिया और संत की सभा से विदा हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *