BIG BREAKING: जीतू पटवारी गिरफ्तार, BJP कार्यालय घेराव से पहले पुलिस कार्रवाई

भोपाल। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है, बीजेपी कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता जीतू पटवारी को पुलिस ने रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया, इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई और अदालत से राहत मिलने के मुद्दे पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया, कांग्रेस का आरोप है कि गांधी परिवार को राजनीतिक बदले की भावना से फंसाया जा रहा है और बीजेपी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

बीजेपी कार्यालय की ओर कूच, रास्ते में रोके गए कार्यकर्ता
इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज बीजेपी कार्यालय की ओर कूच किया, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया, जब कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया।

हिरासत में लिए गए जीतू पटवारी, बढ़ा राजनीतिक तनाव
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता जीतू पटवारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके बाद मौके पर तनाव और बढ़ गया, वहीं इस पूरी कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *