जागरण में बदली नागिन बनीं सुधा चंद्रन, वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

टीवी सीरियल नागिन में नजर आ चुकीं मशहूर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुधा एक जागरण के दौरान भजन में शामिल नजर आती हैं, लेकिन अचानक उनकी हालत अजीब हो जाती है। भजन के बीच वह खुद पर काबू खोती दिखती हैं और जब आसपास मौजूद लोग उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं तो वह उन्हें काटती हुई भी नजर आती हैं। मौके पर मौजूद कुछ भक्तों का कहना है कि उस वक्त ऐसा लग रहा था जैसे सुधा पर किसी आत्मा का साया हो गया हो।

भक्ति में डूबीं सुधा, खुद पर खो बैठीं नियंत्रण
वीडियो में देखा जा सकता है कि सुधा चंद्रन हॉल में इधर-उधर उछलती नजर आ रही हैं और अपने इमोशन्स को कंट्रोल नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने लाल और सफेद रंग की साड़ी पहन रखी है और माथे पर जय माता दी लिखा हुआ हेडबैंड बांधा हुआ है। जैसे-जैसे भजन आगे बढ़ता है, सुधा और ज्यादा भावुक हो जाती हैं। एक वक्त ऐसा आता है जब लोग उन्हें पकड़कर शांत कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसी दौरान वह एक शख्स का हाथ काट लेती हैं, जो उनकी मदद के लिए आगे बढ़ा था।

सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखकर इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ यूजर्स हैरान हैं कि आखिर सुधा चंद्रन को हुआ क्या, जबकि कई लोग उनके लिए सहानुभूति जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वह भावनात्मक रूप से परेशान लग रही हैं और हमें उनका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि सुधा चंद्रन सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक प्रेरणा हैं, जिन्होंने एक हादसे में पैर खोने के बावजूद हार नहीं मानी और टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका मानना है कि इस वीडियो में सुधा पर भक्ति की भावना हावी हो गई थी और उस समय उन्हें अपने व्यवहार का एहसास नहीं रहा होगा।

नागिन से लेकर कई हिट शोज़ में निभाए यादगार किरदार
सुधा चंद्रन को नागिन फ्रैंचाइज़ी के पहले दो सीज़न में यामिनी रहेजा के किरदार के लिए खूब पहचान मिली थी। इसके अलावा वह क्योंकि सास भी कभी बहू थी, ये हैं मोहब्बतें और माता की चौकी जैसे कई लोकप्रिय टीवी शोज़ में भी नजर आ चुकी हैं। फिलहाल उनका यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे भक्ति, भावनाओं और इंसानी कमजोरी से जोड़कर देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *