Gauri Spratt के साथ रहने वाले हैं Aamir Khan, एक्टर ने कहा- मैं पहले ही उससे शादी कर चुका हूं

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अपने बर्थडे पर आमिर ने मीडिया के सामने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से सबको मिलवाया था और तभी से दोनों को साथ देखा जा रहा है। अब खबर है कि आमिर और गौरी जल्द ही एक साथ लिव-इन में रहने वाले हैं और दोनों एक नए घर में शिफ्ट होंगे, जो आमिर की फैमिली से ज्यादा दूर नहीं होगा। इस बात की पुष्टि खुद आमिर खान ने कर दी है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ शिफ्ट होने को लेकर खुलकर बात की। आमिर ने कहा कि यह सब उनकी फिल्म हैप्पी पटेल की रिलीज के बीच हो रहा है और यह उनके लिए थोड़ा पागलपन भरा समय है। जब उनसे कमिटमेंट और शादी के प्लान को लेकर सवाल किया गया तो आमिर ने कहा कि वह और गौरी एक-दूसरे को लेकर बेहद सीरियस हैं और एक मजबूत, कमिटेड रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने कहा कि उनके दिल में वह पहले ही गौरी से शादी कर चुके हैं और शादी को औपचारिक रूप देना है या नहीं, इसका फैसला वह समय के साथ करेंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान हाल ही में फिल्म हैप्पी पटेल में कैमियो रोल में नजर आए थे और इस फिल्म को उन्होंने प्रोड्यूस भी किया था। इसके अलावा आमिर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म एक दिन को लेकर भी चर्चा तेज है, जिसमें उनके बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म से दोनों कलाकारों का लुक भी सामने आ चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *