मौत ने छीनी खुशियां, भाई की बारात से पहले बहन की उठी अर्थी, जानिए क्या हुआ

इटावा.एक परिवार जहां बेटे की शादी की खुशियां मना रहा था, वहीं कुछ ही पलों में मातम पसर गया, रिश्तेदार बारात की तैयारियों में जुटे थे, ढोल-नगाड़ों की गूंज होने ही वाली थी कि अचानक एक खबर ने पूरे घर को झकझोर दिया, बारात निकलने से पहले दूल्हे की बहन की मौत की सूचना आई और खुशियों का माहौल पलभर में चीख-पुकार में बदल गया।

यह दर्दनाक मामला थाना ऊसराहार क्षेत्र के पुरैला गांव का है, जहां रहने वाली 19 साल की प्रिया अपने भाई की शादी की तैयारियों में लगी हुई थी, वह शादी का सामान लेने के लिए रिश्तेदार के साथ बाइक से निकली थी, रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई और प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

प्रिया की मौत की खबर ठीक उसी वक्त परिवार को मिली जब उसके भाई अवधेश कुमार की बारात निकलने वाली थी, जिस घर में शहनाइयों की तैयारी थी, वहां अचानक मातम छा गया, बारात निकलने से पहले ही बेटी की अर्थी उठानी पड़ी और हर आंख नम हो गई।

गांव में सन्नाटा पसर गया, खुशियों से सजा आंगन पलभर में सूना हो गया और जिस घर से बारात उठनी थी, उसी घर से बहन की विदाई हमेशा के लिए हो गई, इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *