अब दिल्ली में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नहीं होगी रहने की समस्या राजधानी में तैयार किया जाएगा हॉस्टल योगी सरकार ने बजट में किया प्रावधान

लखनऊ.दिल्ली में पढ़ाई करने वाले उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है और बजट में प्रावधान कर राजधानी दिल्ली में यूपी के छात्रों के लिए हॉस्टल तैयार किए जाने का फैसला लिया गया है।

सरकार की इस पहल के तहत दिल्ली में पढ़ने वाले यूपी के छात्रों के रहने की व्यवस्था की जाएगी और इसके लिए आवासीय सुविधा के रूप में बजट में पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जिससे बाहर रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह कदम खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए मददगार साबित होगा क्योंकि उच्च शिक्षा के लिए बड़ी संख्या में छात्र हर साल दिल्ली जाते हैं और वहां रहने का खर्च उनके लिए बड़ी चुनौती बन जाता है।

उच्च शिक्षा विभाग जल्द ही इससे जुड़े नियम और शर्तें तय करेगा और प्रस्तावित छात्रावास में प्रदेश के सभी छात्र रह सकेंगे यह सुविधा मूल रूप से नि:शुल्क रहने की होगी हालांकि प्रतीकात्मक रूप से टोकन मनी लिए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *