MBA छात्रा की मौत का मामला आरोपी क्लासमेट मुंबई से गिरफ्तार गला घोंटकर की थी हत्या

इंदौर। द्वारकापुरी में एमबीए छात्रा की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है पढ़ाई के नाम पर शुरू हुई दोस्ती का अंत एक खौफनाक वारदात में हुआ पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपी पीयूष को मुंबई से हिरासत में ले लिया है ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को इंदौर लाया जा रहा है जहां उससे कड़ी और विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक मृतक छात्रा और आरोपी दोनों एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे और एक दूसरे को पहले से जानते थे कुछ दिन पहले छात्रा अचानक अपने घर से लापता हो गई थी परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तलाश तेज की जांच में जो सामने आया उसने सभी को सन्न कर दिया छात्रा का शव आरोपी के घर से बरामद हुआ है प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या की और वारदात के बाद फरार हो गया।

तकनीकी साक्ष्य कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे मुंबई से पकड़ा अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह वारदात पहले से साजिश के तहत की गई या किसी विवाद का खौफनाक अंजाम बनी घटनास्थल से जुटाए गए सबूत फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि हत्या की असली वजह और पूरे घटनाक्रम की परतें खुल सकें छात्रा की मौत से परिवार में गहरा शोक है वहीं इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *