सगाई के बाद मंगेतर का कत्ल दूसरी लड़की के साथ फोटो देख खो बैठी आपा सोते हुए मंगेतर को उतारा मौत के घाट

कटनी। मध्य प्रदेश के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है हैरानी की बात यह रही कि युवक की हत्या किसी बाहरी ने नहीं बल्कि उसकी होने वाली पत्नी ने ही की मोबाइल में किसी दूसरी लड़की के साथ फोटो देखकर हुए विवाद के बाद नाबालिग मंगेतर ने बिजली के तार से गला घोंटकर युवक की जान ले ली।

जानकारी के मुताबिक विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पड़वार निवासी 20 वर्षीय सुनील आदिवासी सगाई के बाद मिलने जुलने के लिए खम्हरिया स्थित अपने होने वाले ससुराल पहुंचा था रात वहीं रुका और अगली सुबह गांव के पास उसका शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव का निरीक्षण किया तो गले और शरीर पर चोट के निशान मिले जिससे हत्या की आशंका गहरी हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतक की मंगेतर से पूछताछ शुरू की शुरुआती दौर में वह बार बार बयान बदलती रही लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग है इसलिए उसे संरक्षण में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

पूछताछ में सामने आया कि रात में युवती ने सुनील का मोबाइल देखा जिसमें किसी दूसरी लड़की के साथ उसकी फोटो मिली इसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई गुस्से में आकर युवती ने घर में पड़े बिजली के तार से सो रहे सुनील का गला घोंट दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *