युवक की हत्या से फैली सनसनी सोते समय धारदार हथियार से उतार दिया मौत के घाट खून से लथपथ मिला शव

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में बीती रात घर में सो रहे युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई सोते वक्त उसके सिर और चेहरे पर किसी भारी और धारदार हथियार से कई वार किए गए जिससे चेहरा बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया और शव खून से लथपथ हालत में मिला इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

यह पूरा मामला पुरानी टेहरी मोहल्ला का है जहां रामकिशोर रजक अपने घर में बिस्तर पर सो रहा था सुबह परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की पुलिस ने रात में घर में मौजूद मृतक की पत्नी और बेटे समेत कुछ अन्य लोगों को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से आत्महत्या की बात कही जा रही है लेकिन हालात और चोटों के निशान इस दावे से मेल नहीं खाते इसलिए मामला संदिग्ध माना जा रहा है पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *