भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ा विवाद सामने आया है जहां कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के रिश्तेदारों पर गुंडागर्दी का आरोप लगा है आरोप है कि विधायक के साले रिजवान और भांजे एहतिशाम ने एक मौलाना के साथ जमकर मारपीट की मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है और मुस्लिम कमेटी ने विधायक की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।
बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद एक बयान को लेकर शुरू हुआ पीड़ित मौलाना ने बुरहानपुर को लेकर दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी जिससे विधायक मसूद नाराज बताए जा रहे हैं आरोप है कि जहांगीराबाद थाना के सामने ही मौलाना के साथ मारपीट की गई अचानक पहुंचे करीब एक दर्जन रिश्तेदारों ने कथित तौर पर हमला किया जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
इस मामले में ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कमेटी के अध्यक्ष शमशुल हसन ने विधायक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि आरिफ मसूद मुस्लिमों के हमदर्द नहीं बल्कि कौम को दबाने और कुचलने वाले व्यक्ति हैं उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिमों पर सबसे ज्यादा अत्याचार वही कर रहे हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है।

