एमपी के IAS अवि प्रसाद की चर्चित लव स्टोरी: दो पूर्व पत्नियां कलेक्टर, तलाक के बाद 2017 बैच की IAS अंकिता धाकरे से रचाई तीसरी शादी

भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IAS अधिकारी अवि प्रसाद इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रशासनिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक उनकी तीसरी शादी की चर्चा जोरों पर है। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मूल निवासी अवि प्रसाद यूपीएससी में सफलता से पहले भारतीय रिजर्व बैंक में कार्यरत रह चुके हैं। मध्य प्रदेश कैडर मिलने के बाद उन्होंने कई जिलों में कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ के रूप में जिम्मेदारी निभाई। कटनी में कलेक्टर रहते हुए कुपोषण के खिलाफ उनकी मुहिम को काफी सराहना मिली थी। फिलहाल वे मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अवि प्रसाद ने 11 फरवरी 2026 को 2017 बैच की IAS अधिकारी अंकिता धाकरे से विवाह किया। यह विवाह कूनो नेशनल पार्क स्थित एमपीटी होटल में बेहद सादगी और गोपनीयता के साथ संपन्न हुआ, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी लोग ही शामिल हुए। अंकिता धाकरे वर्तमान में राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। वे अशोकनगर जिले की निवासी हैं और उनके पिता रविंद्र सिंह धाकरे रिटायर्ड फूड ऑफिसर हैं। अंकिता इससे पहले कई जिलों में एसडीएम के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं।

अवि प्रसाद की निजी जिंदगी पहले भी चर्चा में रही है। उनकी पहली शादी 2014 बैच की IAS अधिकारी Riju Bafna से हुई थी। दोनों की मुलाकात यूपीएससी की तैयारी के दौरान दिल्ली में हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और बाद में तलाक हो गया। रिजु बाफना वर्तमान में मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं।

इसके बाद अवि प्रसाद ने 2016 बैच की IAS अधिकारी Misha Singh से विवाह किया। यह शादी करीब चार साल तक चली और फिर दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। मिशा सिंह फिलहाल रतलाम जिले में कलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं।

अब तीसरी शादी के बाद यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि अवि प्रसाद की तीनों पत्नियां, पूर्व और वर्तमान, सभी IAS अधिकारी रही हैं। यही वजह है कि यह विवाह प्रशासनिक और सामाजिक दोनों हलकों में खासा चर्चित बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *