कटनी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का बड़ा खुलासा, 3 करोड़ का लेनदेन, 5 लाख कैश जब्त

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे और हवाला नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। कटनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए के अवैध लेनदेन का पर्दाफाश किया है।

कटनी एसपी के मुताबिक, मामला माधव नगर थाने से शुरू हुआ, जहां अमित दहिया नामक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बैंक खाते का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। जांच में सामने आया कि योगेश बजाज नाम के व्यक्ति ने उसके खाते का दुरुपयोग किया।

पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान खुलासा हुआ कि इस नेटवर्क में 8 से ज्यादा बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया और इनके जरिए करीब 3 करोड़ रुपए का लेनदेन किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से 5 लाख रुपए नकद भी जब्त किए हैं।

फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है और आने वाले समय में इस नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *