बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई, 6 छात्र सस्पेंड

 भोपाल। भोपाल स्थित बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में रैगिंग के मामले में सख्त कदम उठाते हुए प्रबंधन ने छह छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। इन छात्रों पर छह महीने तक क्लास और हॉस्टल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि प्रतिबंध के बावजूद कोई छात्र क्लास या हॉस्टल में पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मामला तब सामने आया जब जवाहर हॉस्टल में रहने वाले प्रथम वर्ष के एक छात्र ने एंटी रैगिंग सेल में सीनियर छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद जांच कमेटी कैंपस पहुंची। जांच के दौरान परिसर में गांजे की गंध मिलने से हड़कंप मच गया और मामला और गंभीर हो गया।

जांच के बाद कमेटी ने संबंधित जिम्मेदारों को फटकार लगाई और आधा दर्जन सीनियर छात्रों को निलंबित कर दिया। सस्पेंड किए गए छात्रों में ऋषि मिश्रा, आशीष शुक्ला, अहमद खान, कार्तिक कुशवाहा और हर्ष चतुर्वेदी के नाम सामने आए हैं।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दोहराया है कि रैगिंग जैसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्रों से अपील की गई है कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार की रैगिंग होती है तो तुरंत शिकायत करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनैतिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *