हितानंद शर्मा की माताजी को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा– उनका जाना अपूरणीय क्षति

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक प्रमुख और भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा कि श्रीमती जनक दुलारी शर्मा के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुखद है। मां जीवन की आधारशिला होती हैं और उनका जाना अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस शोक संदेश के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से भी संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *