खजुराहो। खजुराहो में 20 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाला ‘खजुराहो अंतरराष्ट्रीय कार्निवल फेस्टिवल’ तय समय से दो दिन पहले ही बंद कर दिया गया। अचानक बिजली काट दी गई, जिससे कार्यक्रम में शामिल कलाकारों और दुकानदारों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। हालात ऐसे बन गए कि लोग पीने के पानी के लिए भी तरसते रहे और कुछ स्टॉल से पानी की बोतलें तक गायब होने की शिकायत सामने आई।
खजुराहो अंतरराष्ट्रीय कार्निवल और नृत्य महोत्सव 2026 की शुरुआत 20 फरवरी को हुई थी और इसे 26 फरवरी तक चलना था, लेकिन अचानक आयोजन रोक दिया गया। शिल्पग्राम खजुराहो के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया, जिससे दुकानदार अपना सामान भी बाहर नहीं निकाल पा रहे हैं।
मीडिया से बातचीत में कलाकारों और व्यापारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें TA और DA सहित तय भुगतान के लिए भटकना पड़ रहा है, जबकि आयोजकों की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा। इस वर्ष फेस्टिवल का आयोजन Agri Industries Vikas Chamber यानी AIVC संस्था द्वारा किया जा रहा था।
अचानक बंद हुए इस आयोजन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और अब कलाकारों व दुकानदारों को अपने नुकसान की भरपाई का इंतजार है।

