प्रेम विवाद में युवक की मौत, शिकायत न सुने जाने से उठाया खौफनाक कदम

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद और कथित मारपीट से आहत होकर आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है कि युवक का गांव की ही एक लड़की से प्रेम संबंध था, जिसकी जानकारी लगने पर लड़की के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी भी दी।

मृतक राजेश गुप्ता इस मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचा था, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया और आखिरकार उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, उनका कहना है कि अगर समय रहते शिकायत पर कार्रवाई होती तो युवक की जान बच सकती थी, प्रदर्शन के दौरान यातायात पूरी तरह ठप हो गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, काफी देर तक चले हंगामे के बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया गया, वहीं परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कदम उठाने की मांग की है, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *