महाकाल की शरण में अभिनेता गोविंद नामदेव, 40 साल की आस्था फिर आई नजर, नंदी के कान में कही मनोकामना

उज्जैन। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता गोविंद नामदेव मंगलवार को सपरिवार महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान महाकाल के दर्शन किए और पूरे श्रद्धा भाव से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया।

उज्जैन पहुंचकर उन्होंने मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर विशेष आराधना की और परंपरा के अनुसार नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही, जिसे श्रद्धालु वर्षों से निभाते आ रहे हैं।

दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने उनका स्वागत किया, इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला।

मीडिया से बातचीत करते हुए गोविंद नामदेव भावुक नजर आए और उन्होंने बताया कि बाबा महाकाल से उनका रिश्ता करीब 40 साल पुराना है, वे लगातार यहां आते रहे हैं और हर बार उन्हें यहां से एक अलग ही सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के साथ उनका एक गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव है, जो उन्हें बार-बार उज्जैन खींच लाता है और यही आस्था उन्हें हर बार नई शक्ति और सुकून देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *